नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2023 के 60वें मैच में जैसे ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरे उन्होंने इतिहास रच दिया। विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।विराट कोहली अब टी20 क्रिकेट इतिहास में किसी एक टीम के लिए 250 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली से पहले टी20 क्रिकेट इतिहास में किसी एक टीम की तरफ से किसी भी खिलाड़ी ने मैचों का ये आंकड़ा नहीं छूआ था।

जानकारी के अनुसार विराट कोहली ने आरबीआई के लिए अब तक कुल 235 मैच खेले हैं। इस टीम की तरफ से राजस्थान के खिलाफ उनका 235वां मैच था। वहीं इससे पहले विराट कोहली ने चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट में भी आरसीबी के लिए 15 मैच खेले थे। अब आईपीएल और चैपिंयंस लीग टी20 के मुकाबले को जोड़ दें तो उनके मैचों की कुल संख्या इस टीम के लिए 250 हो जाते हैं। कोहली ने राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

See also  FIFA World Cup 2026 Knockout: खत्म हुआ इंतजार, अब शुरू होगा करो या मरो का खेल- देखें पूरा Schedule