नई दिल्ली। इंटरनेट के जरिए खेले जाने वाले ऑनलाइन गेम PUBG भारत में लंबे समय से बंद रहने के बाद केंद्र सरकार द्वारा इस गेम को फिर शुरू करने का फैसला किया गया है ।  काफी लोकप्रिय रहे इस गेम को शुरू करने की मांग लगातार जारी रहने के कारण सरकार ने यह फैसला किया है।  सरकार के इस फैसले से PUBG खेलने के शौकीन युवाओं के लिए खुशखबरी है।

भारत सरकार ने जुलाई 2022 में इस पर बैन लगा दिया था। इसे बैन करने के सरकार के फैसले के बाद Google Play Store और Apple App Store से भी इस गेम को रिमूव कर दिया गया था। यह लोकप्रिय पबजी मोबाइल का कस्टमाइज्ड वर्जन था। अब लगभग 10 महीने बाद यह गेम फिर से वापसी करने जा रही है। Krafton India के सीईओ ने इसकी वापसी की जानकारी दी है ।

उन्होंने बताया, ‘हम भारतीय अथॉरिटीज के बहुत आभारी हैं, जो उन्होंने  पिछले महीनों में सपोर्ट और धैर्य रखने के लिए हम भारतीय गेमिंग कम्युनिटी का भी आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि ये ऐप जल्द ही उपलब्ध होगा । पिछले कुछ सालों में भारत सरकार ने 300 से ज्यादा ऐप्स को बैन किया है, जिसमें BGMI एक मात्र ऐसे ऐप है, जो वापसी कर रहा है। इस कदम से साउथ कोरियन गेमिंग कंपनी को बड़ी राहत मिलेगी। Krafton ने भारतीय स्टार्टअप ईकोसिस्टम में 10 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।

See also  ईरान-इजरायल जंग का भारत में असर! गृह मंत्रालय ने राज्यों को किया अलर्ट, कश्मीर के कई हिस्सों में इंटरनेट बंद

सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर है कि BGMI तीन महीने (90 दिन) की टेस्टिंग पीरियड के लिए उपलब्ध होगा। इस दौरान अधिकारी भारत के नियमों का उल्लंघन करने के लिए ऐप की बारीकी से जांच करेंगे। यदि अधिकारियों को टेस्टिंग पीरियड के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं दिखी, तो ऐप प्रतिबंधों के बिना उपलब्ध होगा।