नई दिल्ली। 2024 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियां एकजुटता के साथ अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गई है । केंद्र में भाजपा की सरकार को सत्ता से बेदखल करना विपक्षी पार्टियों का मेन उद्देश्य है और इसी उद्देश्य की पूर्ती के लिए विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार लगातार प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व में गठित नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के एक दिन बाद आज राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात की। केजरीवाल उन गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं, जिन्हें कांग्रेस ने कर्नाटक सरकार के शपथ समारोह में नहीं आमंत्रित किया था। नीतीश ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के बीच एकता कायम करने के अपने प्रयासों के तहत केजरीवाल से मुलाकात की।

See also  Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने जैश के 3 आतंकियों को घेरा, एनकाउंटर शुरु

इस दौरान, बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव भी उनके साथ थे। यह नीतीश और केजरीवाल के बीच पिछले लगभग एक महीने में दूसरी मुलाकात थी। बिहार के मुख्यमंत्री ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने के अपने प्रयासों के तहत 12 अप्रैल को केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात की थी।