BJP Leaders Will Come To Chhattisgarh - नड्डा, शाह और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह
BJP Leaders Will Come To Chhattisgarh - नड्डा, शाह और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह

टीआरपी डेस्क

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने केन्द्रीय मंत्रियों को संभाग स्तरीय बैठक,समीक्षा व सभा करने का जिम्मा सौंपा है। इसके लिए स्वंय भाजपा अध्यक्ष भी आ रहे हैं। प्रदेश संगठन के नेता समन्वय बनायेंगे लेकिन कमांड पूरी तरह दिल्ली से होगा। जून महीने में ही प्रस्तावित हैं इनक दौरा। हालांकि इसे केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को लेकर भाजपा एक महीने का महासंपर्क अभियान चला रही है उसका हिस्सा बताया जा रहा है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि कोई भी दौरा करे छत्तीसगढ में कोई फर्क नहीं पडऩे वाला। बीजेपी के लिए चुनावी जमीन मापने और पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल के बहाने भाजपाई दिग्गजों में गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्र्य अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह प्रदेश प्रवास पर रहेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह बस्तर में संभागीय बैठक लेंगे और सभा करेंगे। केंद्रीय मंत्री केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ संगठन को दिशा निर्देश भी देंगे। गिरीराज सिंह आठ और नौ जून को बस्तर में रहेंगे। पहली बार भाजपा सरकार का कोई केंद्रीय मंत्री बस्तर में रात्रि विश्राम भी करेगा। वहीं, अमित शाह 22 जून को दुर्ग और जेपी नड्डा 30 जून को बिलासपुर आएंगे।

See also  Breaking : मध्यप्रदेश के मुरैना में बड़ा हादसा, IAF के दो फाइटर जेट क्रैश

कांग्रेस बेफिक्र कहा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि शाह आएं या नड्डा, कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में पूरे केंद्रीय मंत्रिमंडल में डेरा डाला था, लेकिन कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। शाह और नड्डा ने बस्तर का दौरा किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य छत्तीसगढ़ पर फोकस कर रहे हैं, लेकिन चुनाव में उनकी बुरी तरह हार होगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।