CG Weather Update
CG Weather Update

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बाद आज लोगों को राहत मिल सकती है। ओडिशा तट के पास बन रहे चक्रवात के प्रभाव से शनिवार को छत्तसीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। वहीं आज सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हल्के बदल छाए हुए है।

बता दें कि शुक्रवार शाम में काली हवा और हल्की बारिश ने उमस बढ़ा दिया था। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ में बने रहे चक्रवात के प्रभाव से अब प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है और शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही अगले 24घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।शुक्रवार को प्रदेश भर में रायगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा, एडब्ल्यूएस रायगढ़ का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट संभावित है।

See also  CG Weather Update: मैनपाट में जमने लगी ओस की बूंद, 3 डिग्री पर पहुंचा पारा, जानें रायपुर का हाल

रायपुर में 24 तक मानसून प्रवेश

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रायपुर में 24 जून तक मानसून प्रवेश संभावित है। केरल में पहुंचे मानसून की सक्रियता अच्छी रही तो मानसून पहले भी पहुंच सकता है। हालांकि 10 जून के बाद से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अब हल्की बारिश होने के आसार बने हुए है, इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।