बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक प्लास्टिक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगने कि सुचना मिलते ही दमकल की टीम आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है की पटाखे से निकली चिंगारी की वजह से आग लगी है। यह पूरा मामला बिलासपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

See also  Singer's body found in several pieces - उभरते गायक को मुंह बोले मामा ने किया टुकड़े टुकड़े