मेक्सिको। अमरीका बॉर्डर पर एक बार कुछ प्रवासी अवैध रूप से प्रवेश करते हुए पकड़े गए हैं।

संघीय अधिकारियों ने कहा कि कई चीनी प्रवासी मेक्सिको से अमरीका में प्रवेश करने की कोशिश

कर रहे थे। ये सभी घरेलू सामान जैसे कि वॉशर, ड्रेसर और फर्नीचर में छिपे हुए थे। बॉर्डर एजेंटों ने

कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में तलाशी के बाद इसका खुलासा किया है।

 

 

11 चीनी प्रवासियों को फर्नीचर में छिपा पकड़ा

अधिकारियों ने सैन य्सिड्रो पोर्ट ऑफ एंट्री में एक चलते हुए ट्रक की तलाशी ली, इसमें उन्होंने 11 चीनी

प्रवासियों को फर्नीचर के विभिन्न टुकड़े के अंदर छिपा पाया। सैन डिएगो के एजेंसी संचालन के निदेशक

पेटे फ्लोरेस ने बयान में कहा कि प्रवासियों में से कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं था। अधिकारी कहा

कि उनपर लंबित आपराधिक मामले हैं और आव्रजन कार्यवाही के लिए हिरासत में लिया  गया है।

 

मेट्रोपॉलिटन सुधार केंद्र ले जाया गया ड्राइवर

इसके साथ ही ट्रक का चालक, जो कि एक 42 वर्षीय अमरीकी नागरिक है, उसको भी गिरफ्तार कर लिया गया।

See also  Gold Cards in US: ट्रंप का बड़ा ऐलान, 5 मिलियन डॉलर लेकर देंगे गोल्ड कार्ड,दुनियाभर के अमीरों को अमेरिका में बसाने का प्लान

ड्राइवर को सैन डिएगो के मेट्रोपॉलिटन सुधार केंद्र में ले जाया गया है। हालांकि, उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं

हुई है और उन पर लगाए गए किसी तरह के मामले का भी खुलासा नहीं हुआ है। इससे पहले नवंबर में भी सीबीपी

अधिकारियों ने चलती ट्रक में छह चीनी नागरिकों को छुपा पाया था, जो एक झूठी दीवार के सहारे छिपे हुए थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।