रायपुर। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के चलते छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। 6 और 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ नॉर्थ में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

विभाग ने बताया, 6 और 7 जुलाई को रायपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 7 जुलाई को रायगढ़, जशपुर, बलरामपुर में भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश का अधिकतम तापमान बलौदाबाजार में 37.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

See also  CG Weather Update: बस्तर में टूटा बारिश का 94 साल का रिकॉर्ड, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किरंदुल नाइट एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन रद्द...