Heavy monsoon rainfall causing waterlogging on streets in Bilaspur Chhattisgarh
Rainwater accumulates on roads after record breaking rainfall hits Chhattisgarh districts.

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है। वही कल से प्रदेश में लगातार बारिश होने की संभावना है। बता दें कि मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है जिससे उमस बढ़ गयी है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई से मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। एक से दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी हवाएं लगातार आ रही हैंऔर बादल बन रहे हैं। जिससे प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में बारिश नहीं हो रही है लेकिन आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और नमी युक्त हवाएं चल रही है। वही राजधानी रायपुर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। खंडवर्षा के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था।

शुक्रवार को बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में 4 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है। आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर में हल्के बादल रहेंगे। यहां शाम-रात को गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

See also  Chhattisgarh Weather Update: मौसम का यू-टर्न; 13 मई से इन 7 जिलों में गिरेगी बिजली और होगी बारिश, अलर्ट जारी