रायपुर। प्रदेश में अब एमबीबीएस छात्रों की तरह डेंटल के स्टूडेंट को भी ग्रामीण क्षेत्रों में 2 साल सेवा देने का मौका मिलेगा। आज सीएम ने युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की। इस दौरान डॉ. सुयश बघेल ने सीएम बघेल को आभार व्यक्त किया।

सुयश बघेल ने कहा कि आपने हमारा स्टायफण्ड बढ़ाकर एमबीबीएस की तरह किया, आपका बहुत बहुत धन्यवाद। शासकीय दांत चिकित्सा महाविद्यालय में इंटर्न की भर्ती को लेकर अनुरोध किया, कहा कि एमबीबीएस की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में 2 सेवा देने का मौका डेंटल स्टूडेंट को मिले।

इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी घोषणा की। कार्यक्रम में पहुंची छात्रा समृद्धि शुक्ला की मांग पर सीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों में फीजियोथेरेपिस्ट की नियमित नियुक्ति पर सहमति दे दी है। इंटर्नशिप कर रही छात्रा समृद्धि शुक्ला ने कहा हमारे कॉलेज में छात्रावास की व्यवस्था नहीं है मुख्यमंत्री ने छात्रावास की व्यवस्था करने के लिए सहमति दे दी।

See also  Chhattisgarh Rajyotsava - ट्रैफिक रुट प्लान फिक्स, छह हिस्सों में रास्ते और पार्किंग

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर