रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेशभर में घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह करने का काम जारी है। अब तक लगभग 50 हजार सुझाव पार्टी को प्राप्त हुए हैं।

रायपुर संभाग के लिए सुझाव संकलन के लिए अभियान की शुरुआत करने राजधानी पहुंचे अमर अग्रवाल ने कहा कि घोषणा पत्र सुझाव संग्रह अभियान को प्रदेश के मतदाता भाइयों-बहनों ने काफी सहयोग दिया है।

एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह करने का यह अभियान 3 अगस्त से शुरू हुआ है। पार्टी के बस्तर से लेकर सरगुजा तक सभी 35 जिला संगठन इकाइयों के पदाधिकारियों को सुझाव पेटिया सौंपी गई हैं। इन सुझाव पेटिकाओं के साथ कार्यकर्ता विधानसभा स्तर तक गाँव-गाँव, घर-घर जाकर सुझाव एकत्रित कर रहे हैं। व्यक्तिगत भेंट कर सुझाव लेने के अलावा पार्टी मोबाइल नंबर 9584656500 पर व्हाट्सएप पर और ई-मेल आईडी [email protected] से भी सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं।

See also  SECL मुख्यालय में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रहे हैं भूविस्थापित : फर्जी रोजगार पर कार्यवाही और मूल खातेदारों को रोजगार देने की मांग

अमर अग्रवाल ने कहा कि मात्र 15 दिनों में 50 हजार के लगभग सुझाव मिलना बताता है कि आज जनता भाजपा से बड़ी उम्मीद लगा रखी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा