हैदराबाद। तेलंगाना में आज यानी शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। तेलंगाना के वारंगल से 127 किमी पूर्व में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। इस भूकंप की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने दी है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, आज सुबह लगभग 4:43 बजे राज्य के वारंगल से 127 किलोमीटर पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र 18.04 अक्षांश और 80.80 देशांतर पर और सतह से 30 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। बता दें कि, इस भूकंप से किसी प्रकार की जनहानी के होने की सूचना नहीं है।

See also  Earthquake : यहां 5 मिनट के अंदर दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानें कितनी रही तीव्रता