जेसीसी के अमित पाटन से प्रतियोगी !

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गढ़ कहे जाने वाले पाटन विधानसभा क्षेत्र से रोचक खबर आ रही है। सियासी गलियारों में चर्चा चल रही है कि, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अमित जोगी पाटन विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। जोगी के समर्थक इसे चुनावी रणनीति बता रहे हैं। दरअसल मरवाही उपचुनाव में जोगी परिवार का जाति प्रमाण-पत्र रद्द किए जाने से जोगी परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ पाया था। पाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गढ़ माना जाता है ऐसे में पाटन से जोगी की एंट्री चर्चा का विषय बना हुआ है।

भाजपा पहले ही मुख्यमंत्री के भतीजे विजय बघेल को पाटन विधानसभा में उतारकर सियासी सहगर्मी बढ़ा दी है। ऐसे अमित जोगी का पाटन से चुनाव लड़ने का संकेत चुनावी गणित को प्रभावित कर सकता है। बताया जा रहा है, अमित जोगी एक-दो दिन में दिल्ली के लिए रवाना होंगे जहां वह पत्रकारवार्ता में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) की चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और अपने उम्मीदवारी की सार्वजानिक रूप से घोषणा कर सकते हैं। जिससे जोगी समर्थक उत्साहित नजर आ रहे हैं और प्रचार कर रहे हैं।

See also  पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने रायपुर रेंज आईजी का पदभार संभाला

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।