मेरिट लिस्ट में जुड़ने वाले नए छात्रों को नहीं मिली हेलिकॉप्टर राइड, छात्रों ने कहा- हमें भी मिले बराबर सम्मान पुनर्मूल्यांकन

रायपुर। छतीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कुछ दिन पहले ही मेरिट लिस्ट की फाइनल सूची जारी कर दी है। मेरिट लिस्ट में 10वीं के छः और 12वीं के पांच नये नाम जुड़े हैं। पुनर्मूल्यांकन से कुल 11 छात्रों के नाम जुड़ने से टॉपरों छात्रों की संख्या 91 हो गई है। परीक्षा परिणाम घोषित करने के समय माशिमं ने अस्थाई मेरिट लिस्ट जारी कर दी थी, जिसमें दसवीं के 48 और बारहवीं के 35 छात्र शामिल थे। इन छात्रों को हेलीकाप्टर राइड कराई गई और मुख्यमंत्री निवास में इन छात्रों को सम्मानित किया गया। वहीं पुनर्मूल्यांकन के बाद मेरिट लिस्ट में जिन 11 छात्रों के नाम जुड़े थे उन्हें सिर्फ खाते में डेढ़ लाख रुपये भेजने की तैयारी चल रही है। उन्हें हेलिकॉप्टर राइड नहीं कराया गया। जिससे छात्र बहुत दुखी हैं। और उनका कहना है कि पुनर्मूल्यांकन के बाद हम मेरिट लिस्ट में आएं तो इसमें हमारी क्या गलती है ? हमें भी बराबर सम्मान मिलना चाहिए। हमें भी हेलीकाप्टर राइड मिलनी चाहिए।

See also  CG NEWS : शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के लिए जारी किया टाइम टेबल, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

बता दे, छतीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सीजी बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई 2023 में जारी किए थे। जिसमें दसवीं का परिणाम 75.05 प्रतिशत और बारहवीं का परिणाम 79.96 प्रतिशत आया था। वहीं परिणाम से असंतोष 10 हजार छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन-पुनर्गणना के लिए आवेदन किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।