बेंगलुरु। तमिलनाडु के साथ कावेरी नदी के जल बंटवारे के विरोध में कन्नड़ समर्थकों और किसान संगठनों ने शुक्रवार को कर्नाटक बंद का आह्वान किया है। किसान संघों और कई अन्य संगठनों की ओर से बुलाए गए कर्नाटक बंद के मद्देनजर मांड्या जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। वहीं राज्यव्यापी बंद के बीच बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 44 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि परिचालन कारणों से उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसकी जानकारी यात्रियों को सूचित किया गया था। हालांकि, इसको लेकर सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक बंद के प्रभाव के कारण उड़ानें रद्द की गई हैं क्योंकि कई यात्रियों ने अपने टिकट रद्द कर दिए थे।

हवाई अड्डे पर प्रदर्शन
कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं और किसानों ने बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया तो वो और उग्र होने लगे। ऐसे में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फ्रीडम पार्क में ही विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी गई थी। इसके अलावा कहीं भी प्रदर्शन किए जाएंगे तो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  Rameshwaram Cafe Blast: टाइमर लगाकर किया गया IED रामेश्वरम कैफे में विस्फोट, मौके पर बैट्री और टाइमर बरामद, फुटेज में सामने आया संदिग्ध चेहरा