बस्तर में मोदी सरकार पर बरसे CM भूपेश

मन नान घोटाला, मुन्नी बाई मामले में क्यों नहीं हुई कार्रवाई…

जगदलपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर आज जगदलपुर, चित्रकोट और बस्तर विधानसभा के प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल हुए. नामांकन से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा. उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, अमित शाह बोले नगरनार स्टाइल प्लांट का निजीकरण नहीं होगा, लेकिन उसका आदेश कहा है, ये सिर्फ चुनाव तक ही है।

कार्यक्रम में बस्तर जिले के तीनों प्रत्याशी जगदलपुर से जतिन जयसवाल, बस्तर से लखेश्वर बघेल, चित्रकोट से दीपक बैज, छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तऋषि, पूर्व विधायक रेखचंद जैन के साथ कई स्थानीय नेता मौजूद रहे. नामांकन का आज आखरी दिन है. नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव में कांग्रेस प्रत्याशी आज अपना नामांकन भरेंगे।

आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा, 5 साल तक स्थिति कैसी भी रही, लेकिन हमने काम करके दिखाया। भारतीय जनता पार्टी के लोग बस्तर से दुर्व्यवहार करते थे, फर्जी मुठभेड़ करते थे. समय पर राशन कार्ड नहीं बनते थे। महुआ रोड पर सड़ती थी। आपकी जमीन छीनी जाती थी। ये दौर भी आप लोगों ने देखा. खेती करने के लिए लोन नहीं मिलता था, धान को औने-पौने दाम पर खरीदते थे। जब 2018 का चुनाव आया और जब परिणाम आए तो 12 से 11 सीट हम जीते।

See also  बिग ब्रेकिंगः फॉरेन करेंसी की हेर-फेर, चाहना टूर एंड ट्रेवल्स के ठिकानों पर ईडी की रेड

सीएम बघेल ने कहा, कांग्रेस सरकार आते ही 24 घंटे नहीं सिर्फ 2 घंटे है सभी किसानों का कर्ज माफ किए। धान खरीदी की व्यवस्था की. रोजगार का मौका आपको प्राप्त हुआ. वनोपज का वेल्युएडीशन दिया. वन अधिकार का पट्‌टा दिया। पट्टे के माध्यम से धान की खरीदी भी की. बस्तर में 300 स्कूल बंद थे उसको खोलने का काम किया है।

पहले मलेरिया से मौत हो जाती थी, नक्सलियों के गोली से ज्यादा मलेरिया से जवानों की मौत होती थी, लेकिन मलेरिया उन्मूलन के बाद अब दर काफी कम हुई है। सड़कों का जाल हमने बिछाया। बिजली कोने-कोने तक पहुंचाई, रमन सिंह के समय 12 लाख किसान धान बेचते थे, अब 130 लाख मेक्ट्रिक टन धान खरीदी होगी। इस बार भी समर्थन मूल्य आपके खाते में पहुचेंगे।

डबल इंजन की सरकार आई तो 10 क्विंटल ही खरीदेंगे धान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री आए और बोले कि धान हम खरीदते हैं। डबल इंजन की सरकार थी तब 10 क्विंटर की जगह पर 15 क्विंटल धान की खरीदी होती थी. इस साल 20 क्विंटल खरीदेंगे। डबल इंजन की सरकार ये काम नहीं कर पाई।

नान घोटाले, मुन्नी बाई मामले पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई

See also  सड़कों से तीन माह में सवा लाख से अधिक मवेशी हटाए गए, 65 जगह चौबीसों घंटे कर्मचारी तैनात

सीएम बघेल ने कहा, हम गौ माता के लिए 4000 गोठान बनाए, कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगा दिए थे सब बंद था, उस वक्त सभी के घर 3 महीने का राशन दिया. इसके अलावा कोटवार से लेकर पुलिस के जवान के मानदेय में वृद्धि की. जब हम विपक्ष में थे तब से कहते थे किसानों की ऋण माफ, बिजली हाफ होगा. भाजपा के लोग जब आते हैं तो कहते हैं कि भ्रष्टाचार की सरकार को उल्टा लटका देंगे।

अरे नान घोटाला में क्यों कार्रवाई नहीं किए, केदार कश्यप मंत्री रहते मुन्नी बाई वाली घटना हुई, उस पर क्यों कार्रवाई नहीं हुई. अमित शाह बोले नगरनार स्टाइल प्लांट का निजीकरण नहीं होगा, लेकिन उसका आदेश कहा है, ये सिर्फ चुनाव तक ही है।

सीएम बघेल ने कहा, नगरनार स्टील प्लांट निजी हाथों में जाना चाहिए या नहीं जाना चाहिए, इस पर सभी जनता ने हाथ उठाकर कहा नहीं जाना चाहिए. भूपेश बघेल ने कहा, हम नहीं जाने देंगे बचा देंगे। ये पंजा छाप है। एक साथ मिल जाए तो मुट्‌ठी बनकर इतनी ताकतवर होगी कि हमसे कोई कुछ नहीं छीन सकता है, ये बहुत धर्मांतरण की बात करते हैं। बस्तर दशहरा हमेशा घाटे में रहता था, जबसे दीपक बैज अध्यक्ष बने हैं तब से उधारी में नहीं चलती। यहां की सिरहा गुनिया मोहरिया सबको 7 हजार रुपये दिए। ये संस्कृति को बचाने का काम किया है।

See also  CG Big Breaking: कांकेर धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्यवाही, SP के बाद SDM और तहसीलदार भी हटाए गए, कल छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान

बस्तर को बेचने चाहती है भाजपा : सीएम
भूपेश बघेल ने कहा, आपके पास भाजपाई बरगलाने के लिए आएंगे. बोधघाट परियोजना लगने की बात करेंगे, लेकिन हम दूसरी व्यवस्था करेंगे, लेकिन हम बोधघाट परियोजना नहीं लगाएंगे. जब तक आप नहीं कहेंगे, हमने पहले भी कहा है और अब भी कह रहा हूं, कंग्रेस की जो टीम बैठी है वो टीम बस्तर व छत्तीसगढ़ को बचाना चाहते हैं और जो कल आए थे वो छत्तीसगढ़ व बस्तर को बेचना चाहते हैं. इसे हमें बचाना है. 7 नवंबर को जैसे पहले आपने आशीर्वाद दिया था उसी प्रकार आप दीजिए.

बस्तर से जीत की शुरुआत करेगी कांग्रेस : बैज
जनसभा को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने जमकर बीजेपी को कोसा. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आते हैं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस को गाली देकर जाते हैं. आप गाली दे या मार दे, लेकिन बस्तर की जनता जानती है. छत्तीसगढ़ का रास्ता बस्तर से शुरू होता है और कांग्रेस बस्तर से जीत की शुरुआत करेगी। संबोधन के समापन के दौरान उन्होंने कांग्रेस को वोट करने की अपील ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर