जशपुरनगर। मां की हत्या करने के बाद आरोपी बेटा,अपनी बहन के साथ शव के पास सारी रात बैठ कर,सुबह होने का इंतजार करता रहा। पुलिस के पूछताछ में सारा मामला सामने आ गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सिटोंगा की है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि सिटोंगा निवासी पुनिया बाई (55) पति स्व. रामसिरिश का खून से सना हुआ शव उसके घर में पड़ा हुआ है।

सूचना पर पुलिस की टीम सिटोंगा पहुंची। यहां शव की जांच करने के बाद पुलिस शव का परीक्षण किया तो मृतिका के सिर में आंख के ऊपर और साथ ही छाती पर भी हथियार के चोट के निशान मिले। संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतिका के बेटे आरोपी राजेश राम से पूछताछ शुरू की। इस दौरान आरोपित द्वारा बार-बार बयान बदले जाने और विरोधाभाषी बातें किए जाने से पुलिस को राजेश पर संदेह पुख्ता हो गया। मौके पर ही कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपित ने अपराध कबूल कर लिया।

See also  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दी रजनेश सिंह, अरविंद कुजूर समेत 6 अफसरों को राहत, कार्रवाई पर लगी रोक... CJM कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई थी FIR

उसने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह वह मछली मारने के गांव के पास स्थित एक तलाब में चला गया था। शाम को जब वह घर वापस लौटा तो मां और बहन सुगंती के साथ बैठकर खाना खाया । इसके बाद घर के एक कमरे में बैठ कर मां के साथ शराब का सेवन करने लगा। नशे की तरंग में मां और बेटे के बीच विवाद हो गया।

आरोपित के मुताबिक उसकी मां शराब पीने के लिए घर में रखे हुए धान और चावल को बेच दिया करती थी। इस बात आपत्ति जताते हुए जब उसने मृतिका को ऐसा ना करने की समझाइश देने की कोशिश की तो वह भड़क गई। इससे वह भी आवेश में आ गया और पास में रखे हुए एक कुल्हाड़ी के बट से मां की पिटाई करने लगा। इससे घबरा कर जब वृद्धा भागने लगी तो आरोपित ने कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई कर रही है।

See also  किशोर बिटिया की देखभाल का अधिकार मां को, हाई कोर्ट का अहम आदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर