रायपुर। भिलाई में सुबह पड़ी ED रेड पर भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि मुझे लगा था पहले चरण का एक्ज़िट पोल कुछ दिनों बाद पता चलेगा. लेकिन साहेब ने आज सुबह ही बता दिया, सुबह-सुबह ED को मेरे नामांकन के दौरान मेरे साथ उपस्थित एवं मेरी निर्वाचन प्रक्रिया में आधिकारिक व्यय लेखक की भूमिका निभा रहे सुरेश धिंगानी जी के यहाँ ED को भेज दिया है.

पाटन विधानसभा की जनता को डराने की ये कोशिश वैसी ही विफलता मिलेगी होगी जैसी कल 20 सीटों पर मतदान में भाजपा को मिली है। छत्तीसगढ़ियों को कमजोर और कायर मत समझो साहेब, अपना चावल खाते हैं, वो भी पूरे स्वाभिमान से.

आपको बता दें कि भिलाई के पदुमनगर स्थित घिंघानी फ़ायर वर्क्स के संचालक सुरेश घिंघानी के घर ईडी,दल्ली राजहरा स्थित देव माइनिंग के संचालक सौरभ जैन के ठिकानों पर आईटी भिलाई लिंक रोड कैंप 2 में फायर वर्क्स कारोबारी हुकुम चंद के ठिकानों पर आईटी की दबिश दी है ।

See also  एनपीएस या ओपीएस के विकल्प के लिए 8 मई तक आखिरी मौका दिया सरकार ने

ईडी अफसर सुबह 8 बजे 4 गाड़ियों में पहुंचे थे। कारोबारी सुरेश के बेटे विवेक घिंघानी को लेकर टीम वसुंधरा नगर स्थित गोदाम, भिलाई 3 में पुलिस पेट्रोल पंप के सामने स्थित दुकान में सर्च कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।