अमित शाह ने रायगढ़ विधानसभा में किया रोड शो

रायगढ़। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रायगढ़ विधानसभा में रोड शो किया। इससे पहले चंद्रपुर में अमित शाह ने चुनावी सभा में कहा कि यहां पांच साल से कांग्रेस की सरकार है और इस सरकार ने हजारों करोड़ रुपये के घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार किये।

इन्होंने महादेव के नाम से सट्टे की एप बनाकर घोटाला किया। महादेव के नाम से जुआ खिलाने का काम भूपेश बघेल ने किया।

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद हर गरीब के 10 लाख तक के स्वास्थ्य का खर्च भाजपा सरकार उठाएगी। माताओं को 500 रुपये में गैस का सिलिंडर देने का काम भाजपा सरकार करेगी। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बना दो, सबको रामलला के दर्शन सरकार कराएगी।

मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब 10 साल में प्रदेश को मात्र 77 हजार करोड़ रुपये दिए गए। बीते 9 वर्षों में भाजपा सरकार के दौरान 3 लाख करोड़ रुपये दिए गए।

See also  राजधानी की पुलिस ने महादेव ऐप के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई का दिया ब्यौरा, 36 FIR, 235 आरोपी गिरफ्तार, सौरभ चंद्राकर-रवि उप्पल प्रमुख आरोपी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू