अहमदाबाद। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के फाइनल में भारत को हरा दिया है। उसने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (19 नवंबर) को खिताबी मुकाबले को छह विकेट से जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना है। वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई। भारत को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली टीम ने हराया था।

मार्नश लाबुशेन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 40 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 128 और मार्नश लाबुशेन 53 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जीतने के लिए अब 16 रन बनाने हैं।

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 34वें ओवर में कुलदीप यादव की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया ने 34 ओवर में तीन विकेट पर 185 रन बना लिए हैं। हेड 100 और मार्नश लाबुशेन 41 रन बनाकर नाबाद हैं।

See also  Amazon Great Republic Day Sale: यूजर्स इस तरह 24 घंटे पहले ही उठा सकते है सेल का फायदा, सभी प्रोडक्ट में मिलेगा 40-70 प्रतिशत का डिस्काउंट

ऑस्ट्रेलिया ने 32 ओवर में तीन विकेट पर 172 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 88 और मार्नश लाबुशेन 40 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया ने 28 ओवर में तीन विकेट पर 162 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 84 और मार्नश लाबुशेन 34 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी कर ली है। भारत को मैच में बने रहना है तो किसी भी हाल में विकेट लेना होगा।

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह मैच को भारत की पकड़ से बाहर ले जा रहे हैं। टीम इंडिया को वापसी के लिए विकेट की आवश्यकता है। ऑस्ट्रेलिया ने 23 ओवर में तीन विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। हेड 54 और मार्नश लाबुशेन 25 रन बनाकर नाबाद हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 44 और मार्नश लाबुशेन 17 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। भारत को मैच में वापसी करने के लिए विकेट लेने की आवश्यकता है।

See also  इंतजार खत्म: लो सामने आया उड़ने वाली कार PAL-V का वीडियो, आप भी देखें

तीन विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। लाबुशेन और हेड ने शानदार साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है।

ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन के बीच 70 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। हेड अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। यह जोड़ी खतरनाक दिख रही है और भारत को जल्द से जल्द यह साझेदारी तोड़नी होगी।

ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी संभाली है। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और विकेटों का पतन रोका है। ये दोनों मिलकर सात ओवर खेल चुके हैं और धीरे-धीरे करके ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य की तरफ ले जा रहे हैं। हालांकि, इस साझेदारी में रन गति काफी कम रही है। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 78/3 है।

रोहित विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए। उन्होंने इस विश्व कप के 11 मैचों की 11 पारियों में 54.27 की औसत से 597 रन बनाए। उन्होंने बतौर कप्तान एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विलियम्सन ने 2019 विश्व कप में 578 रन बनाए थे। उनकी टीम फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी

See also  Raipur crime news : बैंक को चूना लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 23 लाख की धोखाधड़ी को ऐसे दिया था अंजाम

मैच के देखने के लिए कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस मैच के देखने के लिए कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दूसरी पारी के दौरान स्टेडियम में नजर आए। पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह नजर आए। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए पीएम मोदी के अलावा बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंचीं। शाहरूख खान, गौरी खान, आशा भोसले, अनुष्का शर्मा, आथिया शेट्टी समेत अन्य कई दिग्गज स्टेडियम में मौजूद रहे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर