CG Corona Update: Raipur-Bilaspur become Covid hotspots, 139 active cases in state, maximum 67 patients from Raipur

मुंबई में 8 मामले, अब तक 35 पॉजिटिव

मुंबई । महाराष्ट्र में मंगलवार (19 दिसंबर) को कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं. इसमें से आठ सिर्फ राजधानी मुंबई में मिले हैं। अब तक 35 । कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से 27 केवल मुंबई में मिले हैं। हेल्थ डिपार्मेंट की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक, मुंबई में 27, पुणे में दो और कोल्हापुर में एक एक्टिव मरीज हैं। होम आइसोलेशन में 23 मरीज हैं। वहीं एक मरीज अस्पताल के आइसोलेशन में है, जिसे आईसीयू में एडमिट किया गया है।

बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार को एक भी मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया है। अभी तक महाराष्ट्र में कोरोना से 80,23,407 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को एक भी मरीज की मौत भी नहीं हुई है।

दरअसल, भारत में कोविड-19 के सब वेरिएंट जेएन.1 का पहला मामला आठ दिसंबर को केरल में सामने आया था।. इसके बाद से केंद्र सरकार अलर्ट मोड में हैं. केंद्र ने सोमवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से देश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और जेएन.1 स्वरूप का पहला मामला सामने आने के बीच निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा।

See also  केंद्र को कई नामों पर आपत्ति, जजों की नियुक्ति संबंधी 20 फाइलें सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम को लौटाईं

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में रेखांकित किया कि ‘‘केंद्र और राज्य सरकारों के बीच लगातार और सहयोगात्मक कार्यों के कारण हम (कोविड-19 के) मामलों की संख्या कम करने में सक्षम हुए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, कोविड-19 वायरस का प्रकोप जारी है।

इसलिए सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए गति को बनाए रखना महत्वपूर्ण है.’’ पंत ने कहा कि हाल में केरल जैसे कुछ राज्यों में कोविड​​-19 के मामलों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है। कोविड सब वेरिएंट जेएन.1 का पहला मामला 8 दिसंबर को केरल में सामने आया था. इससे पहले, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले का एक यात्री सिंगापुर में जेएन.1 स्वरूप से संक्रमित मिला था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर