भोपाल। MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में आज सोमवार को सीएम मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। आज सुबह सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की और उन्हें मंत्रियों की लिस्ट सौंप दी है। कई दौर की चर्चा के बाद मंत्री बनाए जाने वाले चेहरे तय कर लिए गए हैं। जिसमें कई नए चेहरे चौंकाने वाले होंगे।

MP Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार में लोकसभा चुनाव को दृष्टि में रखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से 18 से 20 से मंत्री बनाए जा सकते हैं। शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। दोपहर 3.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

MP Cabinet Expansion: बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री शनिवार शाम को ही दिल्ली पहुंच गए थे। रविवार को उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की। मंत्रियों के नामों की सूची पर सहमति बन गई है।

See also  राहत की खबरः भारत में नहीं होगी दवाइयों की कमी, नहीं बढ़ेंगी कीमतें, दवाओं का उत्पादन करने में सक्षम हैं देश की कंपनियां