चुनाव में भी नए चेहरों को मौका दे सकती हैं भाजपा

रायपुर। लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी नए चेहरों को मौका दे सकती हैं। उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जनवरी 2024 में पार्टी जारी कर सकती है। इसके साथ-साथ यह भी टास्क दिया गया है कि वर्तमान सांसदों की इमेज कैसी है और क्या वे इस बार फिर से जीतने की स्थिति में है।

फ़िलहाल भारतीय जनता पार्टी ने अब मिशन 2024 के तहत लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है । संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव के लिए जीतने वाले चेहरे तलाशने की जिम्मेदारी दी गई है

वहीं चर्चा इस बात की है कि क्या भाजपा विधानसभा की तरह लोकसभा में भी चेहरे बदलेगी ? ऐसे संकेत मिले हैं कि विजय बघेल को छोड़ भाजपा विधानसभा चुनाव हारने वाले किसी भी दिग्गज को लोकसभा में नहीं उतारेगी। महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और जांजगीर में भाजपा चेहरे बदल सकती है ।

See also  मिशन 2023 : चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई 16 समितियां, इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर