टीआरपी डेस्क। राजिम के ग्राम पंचायत तरीघाट में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में एक किसान ने विधायक रोहित साहू के सामने पटवारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए नायब तहसीलदार शशि नर्मदा को जांच कर तुरंत सस्पेंड करने की बात कही।

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान तरीघाट निवासी किसान श्याम लाल साहू ने पटवारी कोमल लाल वर्मा पर 1600 रुपए की रिश्वत लेने की बात खुले मंच पर कही। किसान ने बताया कि मेरे नाम पर 5 कठा खेत होने की जानकारी पटवारी द्वारा दिए जाने पर उन्होंने कहां था रिकार्ड दुरुस्त करा लो आपको जमीन मिल जाएगी।

मगर रिकॉर्ड इसके चलते उनके द्वारा पैसे की मांग करने पर मेरे द्वारा गरीबी व तंग हाल जिंदगी जीने के चलते 1600 रुपए दिया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Jagannath Rath Yatra : रायपुर में आज धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, सीएम बघेल निभाएंगे छेरापहरा की रस्म