रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज के ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए अफसरों को RSS कार्यालय जाने वाले बयान पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निशाना साधा है। ओपी चौधरी ने तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस सरकार में ट्रांसफर पोस्टिंग के रेट लिस्ट चलते थे।

मंडियों की तरह पैसे लेकर तबादले किए जाते थे। वे हमें न बताएं कि ट्रांसफर पोस्टिंग कैसे होते हैं। बीजेपी के गुड गवर्नेंस पर उन्हें बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

नई सरकार के पहले बजट को लेकर ओपी चौधरी ने कहा, इस बार के बजट में छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोड मैप होगा. भारत 2047 में विकसित बनने जा रहा है, उसे विकसित छत्तीसगढ़ में कैसे परिवर्तित करें उसकी तैयारी करेंगे।

See also  WEBINAR ON “The Socio-Economic Status of Backward Classes in India”