बिलासपुर। प्रदेश में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे है। साइबर क्राइम का जाल इस कदर फैल चुका है कि पढ़े -लिखे लोग भी आसानी से इसका शिकार हो रहे हैं। आज कल लोगों में पैसे कमाने की होड़ मची है जिसके लालच में आकर लाखों रुपए की अपनी गाढ़ी कमाई को गंवा दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर जिले से आया है। जहां पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर शिक्षक से 11 लाख की ऑनलाइन ठगी की गई है। आरोपी ने शिक्षक को टेलीग्राम ग्रुप में फोटो शेयर करने पर मुनाफा कमाने का झांसा दिया और लिंक शेयर कर घटना को अंजाम दिया. ठगी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पर जुटी है।

जानकारी के अनुसार, बोदरी के जीवन विहार कालोनी निवासी शिक्षक आशुतोष कुमार शर्मा के मोबाइल पर अनजान मोबाइल नम्बर से पार्ट आफ टाइम जॉब करने के लिए एक लिंक आया. उन्होंने लिंक ओपन किया, तो जानकारी दी गई कि टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से उन्हें पैसा जमा करने पर फोटो भेजी जाएगी. उक्त फोटो को अधिक से अधिक शेयर करने पर मुनाफा दिया जाएगा।

See also  CG Promotion News : 25 सब-इंस्पेक्टर बने निरीक्षक, देखें सूची…

पहले उन्होंने पैसा जमाकर फोटो शेयर किया, तो उन्हें मुनाफा भेजा जा रहा था. उसके बाद उन्हें अधिक लालच देकर फोटो शेयर करने के लिए मोटी रकम जमा करने को कहा गया. लालच में आकर वे मोटी रकम भेजकर फोटो शेयर करने लगे. उसके बाद उन्हें मुनाफा की राशि भेजने का आश्वासन दिया जाने लगा. इस तरह से उन्होंने 11 लाख रुपये उनके बताए गए बैंक खाते में जमा कर दिया।