अजय चंद्राकर ने कृषि मंत्री को बधाई दी और आभार जताया

रायपुर। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने विधायक अजय चंद्राकर के अशासकीय संकल्प को ध्वनिमत से पारित किया। छत्तीसगढ़ में अब मंडी शुल्क 3% से घटाकर 1.5% कर दिया गया है। वहीं कृषक कल्याण शुल्क को 0.5% किया गया है। इसकी घोषणा आज विधानसभा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने की। इस मामले में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने अशासकीय संकल्प लाया था, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
रामविचार नेताम के इस घोषणा पर अजय चंद्राकर ने कृषि मंत्री को बधाई दी और आभार जताया।

See also  हाईकोर्ट ने शिक्षिका का अटैचमेंट नियम विरुद्ध बताकर किया निरस्त.. तब क्या शिक्षा विभाग प्रदेश भर में किये गए संलग्नीकरण को करेगा रद्द..?