बलरामपुर। होली मिलन कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों को दूषित भांग पीना भरी पड़ गया है। दरअसल दूषित भांग पीने की वजह से कई लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक एक-दो नहीं बल्कि 78 गांव के 400 से अधिक लीग इसके चपेट में आ गए है। जिसकी वजह से पीड़ितों के लिए सनावल उप स्वास्थ्य केंद्र में बिस्तर कम पड़ गए।

वहीं हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर ग्रामीणों के इलाज में जुटा है। मामले में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह ने बताया कि मुख्य रूप से सनवाल, डिंडो, रामचंद्रपुर, बगरा सहित आसपास के 78 गांव के लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावितों की संख्या करीबन 400 है। उपचार के लिए सनावल उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।

सीएमएचओ ने बताया कि होली के दौरान खाने-पीने से ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। सभी की स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर सतत् निगरानी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि बीते दो-तीन दिनों में प्रभावितों ने कहां-कहां खाया-पिया है, इसकी भी जांच की जा रही है।

See also  CG Cabinet Meeting : आचार संहिता हटने के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक आज, इन मामलों में अहम फैसले ले सकती है सरकार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर