टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद यह पीएम मोदी का पहला बस्तर दौरा होगा। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सभा स्थल की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। पीएम नरेंद्र मोदी बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में प्रचार करेंगे। वहीं कांग्रेस ने बस्तर लोकसभा सीट से कद्दावर नेता कवासी लखमा को चुनाव मैदान में उतारा है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

बस्तर में पहले चरण के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री की रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि गर्मी का समय है, सभा में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिती को देखते हुए सारी तैयारियां की जा रही हैं।

See also  किसानों को खेतों तक सुविधाजनक पहुंचाने आरंभ होगी धरसा विकास योजना

वहीं प्रधानमंत्री के बस्तर दौरे को लेकर कांग्रेस और भाजपा में बयानबाजी तेज हो गई है। पीपीसी अध्यक्ष दिपक बैज का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकबार फिर छत्तीसगढ़ की जनता से झूठ बोलने आ रहे हैं। वहीं इस बारे में उपमुख्यमंत्री अरुण साव का कहना है कि जब कभी भाजपा के शीर्ष नेता छत्तीसगढ़ दौरे पर आते हैं तो कांग्रेस इस तरह की निराधार बाते कहती है।

कांग्रेस ने जारी किया कार्टून

इसी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे के मद्देनजर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्ट कर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया में कार्टून पोस्ट करते हुए कहा कि कल बस्तर पधार रहे हैं साहब, स्क्रिप्ट उन्हें मिल चुकी है, लिख कर रख लीजिए यही होने वाला है। आपके एक भी सवालों का जवाब कल भी नहीं दिया जाएगा। भाजपा को ‘वोट रूपी’ लाठी अब जनता मारेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  राहुल गांधी के बयान पर संसद में हंगामा, बीजेपी ने की निंदा, कहा- माफी मांगें...

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।