रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर के कुकदूर थाना पुलिस ने शराब तस्करों को पकड़ा। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 105 पेटी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 5 लाख रुपए के करीब बताई गई।

खास बात यह है कि यह तस्करी सरकारी काम पर लगी गाड़ियों में की जा रही थी। यह गाड़ियां छत्तीसगढ़ पॉवर सप्लाय कंपनी की हैं। तस्करी के लिए शराब मध्यप्रदेश से लाई जा रही थी।

पुलिस ने इस मामले में जिन्हें गिरफ्तार किया उनका नाम बलौदाबाजार निवासी अनिल गुप्ता और तेज सिंह है। आरोपियों का कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। कुकदूर थाने के प्रभारी बृजेश सिन्हा ने बताया इस बात की जांच की जा रही है। कि तस्करी के विद्युत विभाग की गाड़ी का इस्तेमाल कैसे हुआ।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  KALINGA UNIVERSITY SIGNS MOU WITH BILASPUR SMART CITY LIMITED B-INCUBE