टीआरपी डेस्क। अमेठी संसदीय क्षेत्र से गांधी परिवार के किसी सदस्य को न उतारे जाने पर लगातार विपक्ष के निशाने पर है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

बता दें कि रायबरेली पिछले दो दशक से सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रही है। कांग्रेस का कहना है कि यह निर्वाचन क्षेत्र न केवल एक विरासत है, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। इस बीच प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी मां सोनिया गांधी से जुड़ा एक भावुक सोशल मीडिया पोस्‍ट किया।

प्रियंका गाधी ने एक्‍स पर किये गए पोस्‍ट में लिखा, “कुछ दिनों पहले मां ने कहा था- मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है। वह रायबरेली आकर पूरा होता है। ऐसा परिवार, जिसने कई पीढ़ियों को अपने में मिला लिया, जो दशकों तक हर उतार-चढ़ाव, सुख-दुख, संकट और संघर्ष में चट्टान की तरह हमारे साथ खड़ा रहा। यह स्नेह और भरोसे का रिश्ता है। यह सेवा और आस्था का रिश्ता भी है जो आधी सदी से अटूट है।”

See also  Diwali 2025: जानिए किन जगहों पर दीप जलाने से मिलता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा, “हमें यहां के लोगों से जितना प्यार, जितनी आत्मीयता और सम्मान मिला है, वह अनमोल है। परिवारिक रिश्ते की सबसे बड़ी सुंदरता ये होती है कि आप चाहकर भी कभी उसके स्नेह का कर्ज नहीं उतार पाते। इस मुश्किल वक्त में, जब हम देश के लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, तो इस लड़ाई में भी हमारा पूरा परिवार दृढ़ता से हमारे साथ खड़ा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।