प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी

प्रियंका ने PM को ‘शहजादे’ का जवाब दिया; प्रधानमंत्री को बताया शहंशाह; महंगाई-रोजगार पर तीखे सवाल

बनासकांठा । कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ऐसे शहंशाह हैं, जो खुद महल में रहते हैं लेकिन जनता के दुख से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने दावा किया भाजपा सरकार ने जनता को दिए गए संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने का काम किया है।

लोकसभा चुनाव के बीच सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा है कि पीएम मोदी ऐसे शहंशाह हैं, जो खुद महल में रहते हैं लेकिन जनता के दुख से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। गुजरात के बनासकांठा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा ‘पीएम मोदी मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन इस शहजादे ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक लोगों की समस्या सुनने के लिए चार हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा की। इस दौरान वह किसानों और मजदूरों से मिले और उनकी समस्याओं के समाधान पर बातचीत की।’

See also  69th National Film Awards : पति रणबीर संग शादी वाली साड़ी में नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचीं आलिया भट्ट, दिखी काफी एक्साइटेड

कैसे समझेंगे महलों में रहने वाले शहंशाह’

इससे पहले गुजरात में ही एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान चाहता है कि भारत का अगला प्रधानमंत्री शहजादे को बनाया जाए। इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि चुनाव भारत में हो रहे हैं और बात पाकिस्तान की हो रही है, देश के प्रधानमंत्री द्वारा निचले स्तर की राजनीति की जा रही है। प्रियंका ने कहा कि शहंशाह मोदी महलों में रहते हैं, तो वह कैसे जनता की परेशानियों को समझेंगे? पीएम नहीं समझ सकते कि जनता मंहगाई के बोझ तले दबी हुई है।

संविधान बदलने की बात करती है भाजपा- प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि भाजपा नेता दावा करते हैं कि अगर उनकी सरकार फिर से सत्ता में आई तो देश का संविधान बदल दिया जाएगा। जब वह संविधान बदलने की बात कर रहे हैं, तो इससे साफ है कि वह जनता को दिए गए अधिकारों को खत्म कर देंगे। प्रियंका ने आगे कहा कि अगर आप मोदी सरकार के पिछले कामकाज पर नजर डालेंगे तो साफ पता चल जाएगा कि उन्होंने जनता को दिए गए संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में समानता की बात कही गई गई है लेकिन प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि समानता के लिए लड़ने वाले लोग संविधान विरोधी हैं।

See also  छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक खत्म, विधायकों की बयानबाजी पर बोले पुनिया- हर बयान संज्ञान में लेना जरूरी नहीं

‘सरकारी संपत्तियों को अरबपतियों को बेचा जा रहा’

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि आखिर क्यों प्रधानमंत्री गुजरात से चुनाव नहीं लड़ रहे? ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने राज्य की जनता का इस्तेमाल किया और फिर सब कुछ भूल गए। प्रियंका ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी की दर बीते 45 सालों में सबसे अधिक ऊंचाई पर पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम द्वारा सरकारी संपत्तियों को अरबपतियों को बेचा जा रहा है। सरकारी नौकरियों के निजीकरण की वजह से देश में बेरोजगारी बढ़ गई है लेकिन इससे सरकार को कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में सारी नीतियां अरबपतियों के लिए बनाई जा रही हैं।

चुनावी बॉन्ड पर कही ये बातें

प्रियंका गांधी ने चुनावी बॉन्ड पर कहा कि सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के लिए एक नई योजना लाई गई। कभी देश में चोरी-छिपे भ्रष्टाचार किया जाता था लेकिन अब चुनावी बॉन्ड योजना के माध्यम से खुले आम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसके बाद भी भाजपा नेता कह रहे हैं कि सिर्फ वे ही ईमानदार हैं और बाकी नेता भ्रष्ट हैं। नासकांठा में तीसरे चरण के तहत मतदान होना है। इस सीट से भाजपा ने रेखा चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि गनीबेन ठाकुर कांग्रेस उम्मीदवार हैं।

See also  IND vs SA, 1st T20: जानें किन खिलाड़ियों को मिलेगा आज विराट कोहली की टीम में मौका

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर