रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से खबर आ रही है कि पूर्व विधायक सौरभ सिंह को सीएम विष्णुदेव साय के राजनीतिक सलाहकार का जिम्मा मिल सकता है।

खबरें हैं कि 3 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नवीन पटना से नई दिल्ली होते हुए छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की बैठक हो सकती है।

ऐसी खबर हैं कि इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लिए राजनीतिक सलाहकार की नियुक्ति को लेकर नाम पर चर्चा हो सकती है।
सूत्र यह भी बता रहे हैं कि 4 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नई दिल्ली के दौरे पर हैं।

इसके बाद वे राजधानी पहुंचकर मंत्रियों के नाम पर भी आपस में विचार विमर्श कर सकते हैं। नई दिल्ली से अनुमोदन लेने का प्रयास कर सकते हैं। इसी के साथ ही एक दर्जन निगम, मंडल और बोर्ड में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और डायरेक्टर के नामों पर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही इन नामों को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

See also  विधानसभा की कार्यवाही से आमजनों को अवगत कराने में संसदीय पत्रकार निभाते हैं बड़ी भूमिकाः विष्णु देव साय