कोलकाता। Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में रविवार (25 अगस्त) को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के आवास, आरजी कर हॉस्पिटल समेत 15 ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी आरजी कर हॉस्पिटल में हो रही वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है।

Kolkata Rape-Murder Case: बता दें कि सीबीआई की एंटी-करप्शन ब्रांच ने शनिवार को संदीप घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज किया था। डॉक्टर हत्याकांड में भी उनसे करीब 90 घंटे की पूछताछ की जा चुकी है।

Kolkata Rape-Murder Case: सीबीआई की एंटी-करप्शन ब्रांच ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के फॉरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी डिपार्टमेंट के डेमोंस्ट्रेटर डॉ. देबाशीष सोम के आवास पर भी छापा मारा है।

Kolkata Rape-Murder Case: यह कार्रवाई अस्पताल के पूर्व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अख्तर अली द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई, जिसमें उन्होंने मेडिकल कॉलेज में हो रहे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाया था, उनकी शिकायत में डॉ. सोम का नाम भी शामिल है।

See also  PURI RATH YATRA 2026: रथ यात्रा के पहले दिन भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत की, 200 से अधिक घायल