कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र में 14 सितम्बर को तड़के 3 से 4 बजे के बीच सूचना मिली कि ढेलवाडीह बायपास मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा अपने आपको टीआई व पुलिस बताकर भारी वाहनों को रोककर वसूली की जा रही है। कटघोरा पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

सायरन बजाते हुए पहुंचे और लगे वसूली करने..

इस मामले में प्रार्थी ट्रक मालिक अफसर अंसारी के ड्राइवर हार्दिक अंसारी पिता शेखवत अंसारी, उम्र 44 वर्ष, निवासी गढ़वा झारखंड ने कटघोरा थाना पुलिस को बताया कि वह ट्रक क्रमांक CG12 BJ 6068 में रायपुर से चावल लोड कर फरबेसगंज, बिहार जा रहा था। रात्रि लगभग 3:15 ढेलवाडीह बायपास जब वो पहुंचा तो उसी वक्त एक बोलेरो वाहन क्रमांक CG12 BG 9852 जो सायरन बजाते हुए गाड़ी के पास आये। गाड़ी से 5 लोग उतरे और अपने आपको टीआई व पुलिस बताते हुए डराने धमकाने लगे। गाड़ी का पेपर व बिल्टी मांगने लगे। गाड़ी के सभी पेपर दिखाने के बाद वो मुझे जबरदस्ती गाड़ी से खींचकर बाहर निकालने लगे। ये सभी लोग गाड़ी के कागजात सही नहीं है कहते हुए मुझसे पैसे की मांग करने लगे। अगर पैसा नही दोगे तो जेल भेजने की बात करने लगे।

See also  भर्तियों में घोटाले के लगने लगे आरोप, मंडी सचिव भर्ती में रोस्टर का पालन नहीं करने की शिकायत, उधर आरक्षक भर्ती में हुई गड़बड़ी, अभ्यर्थी को ज्यादा अंक देने पर डीएसपी ने कराई FIR

रूपये और मोबाइल छीन लिया युवकों ने

युवकों ने ड्राइवर से उसके पास रखे 2000 नगद और उसके मोबाइल को भी छीन कर अपने पास रख लिया। ये सभी एक दूसरे को साहब कहकर बुला रहे थे। हार्दिक अंसारी ने बताया कि वे लोग सड़क पर जा रहे सभी भारी वाहनों से वसूली कर रहे थे।

इस मामले में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी सक्रियता दिखाई और मौके पर पहुंच कर पांचों युवकों को वाहन समेत धर दबोचा। पांचों आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध करते हुए धारा 126 (2), 119 (2), 310 (2) के तहत माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।

पकड़े गए इस ग्रुप में एसईसीएल के असिस्टेंट मैनेजर मुकेश केशरवानी के साथ ही इंजीनियर और कम्पयूटर ऑपेरटर के पद पर कार्यरत अन्य तीन कर्मी शामिल हैं। जबकि दिलीप यादव प्राइवेट वाहन चालक है।

ये हैं आरोपियों के नाम

  1. मुकेश केशरवानी पिता प्रदीप केशरवानी उम्र 36 वर्ष निवासी केरा रोड थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
  2. अभिषेक मीणा पिता रामप्रसाद मीणा उम्र 26 वर्ष निवासी आदर्श नगर जयपुर, थाना सांगानेर, जिला जयपुर, राजस्थान
See also  ब्रेकिंग: देश के कुल केसों में 6 फीसदी छत्तीसगढ़ में, देश में हर वयस्क को कोरोना टीका लगाने के सुझाव खारिज

3.विकास मीणा पिता स्वर्गीय सतीश मीणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी सनसिटी सीकर, जयपुर, राजस्थान

  1. दिलीप कुमार यादव पिता परदेशीराम यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिंघाली बस्ती, थाना बांकीमोंगरा कोरबा
  2. हरप्रसाद पटेल पिता स्वर्गीय संतोष पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी बलगी थाना बांकीमोंगरा कोरबा

पिछले रिकॉर्ड की जांच जरुरी

TRP न्यूज़ को जो जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक पकड़े गए युवकों का पिछले आपराधिक रिकॉर्ड भी हो सकता है। खास कर राजस्थान के जिन दो युवकों को पकड़ा गया है, उनकी SECL में भर्ती कैसे हुई, उनका पिछले रिकॉर्ड कैसा था, इसका पता लगाया जाना चाहिए। क्योंकि इन्होने जिस ढंग से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया वह इनके शातिर होने की गवाही देता है। पुलिस को इस दिशा में भी जांच करनी चाहिए।