रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर बास्तानार घाट में CRPF जवानों से भरी एक बस पलट गई है। इस घटना से कई जवानों के घायल होने की खबर सामने आई हैं। हालांकि, कितने जवानों को चोट आई है अभी यह स्पष्ट नहीं है।

बताया जा रहा है कि जवान जगदलपुर से दंतेवाड़ा जिले की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

See also  अयोध्या दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की टेम्पो पेड़ से टकराई, 3 की हुई मौत, 15 घायल, एमपी में हुआ हादसा