रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थिति ऊर्जा पार्क के संबंध में एक अजीबोगरीब फरमान देखने को मिला है। रायपुर में ताजी हवा खाने के संबंध में शुल्क वसूलने डीएफओ ने सीसीएफ को इसके लिए प्रस्ताव भेजा है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो मॉर्निंग वॉक करने वालों को हर माह 500 रूपए देने होंगे। डीएफओ के प्रस्ताव पत्र में उल्लेख किया गया है कि स्मृति वन में काफी लोग सुबह मॉर्निंग वॉक करने आते हैं। लोगों का एंट्री पास बनाया जाए और प्रतिमाह 500 रूपए शुल्क के रूप में लिया जाए। यदि पासधारी व्यक्ति बिना पास के एंट्री लेना चाहे तो उसे 20 रूपए एक दिन का शुल्क लिया जाएगा।

इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि 500 रुपए में मिलेगी सांस, जी हां! यह सही खबर है। विष्णु के सुशासन और मोदी की गारंटी वाली सरकार अब आपसे रायपुर में मॉर्निंग वॉक करने पर हर महीने 500 रुपए लेगी। ऊर्जा पार्क (राजीव स्मृति वन) में सुबह स्वास्थ्य के प्रति सजग लोग व्यायाम और योग करने आते हैं।

See also  सीआरपीएफ 195 बटालियन के एक जवान ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

बघेल ने कहा कि वैसे तो पार्क में घूमने का टिकट लगता ही है लेकिन सुबह 8 बजे तक वॉक करने वालों के लिए यह निःशुल्क रहता है। लोग तेलीबांधा तालाब पर वॉक के लिए जाते थे, वहां भी एक हफ्ते में 2 चाकूबाज़ी और मर्डर की घटना के बाद लोगों ने जाना बंद कर दिया है। यह सरकार सिर्फ प्रदेश के नागरिकों को लूटने में लगी है।