रायपुर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में पहली बार परेड का नेतृत्व महिला आईपीएस अंकिता शर्मा ने किया। परेड में महाराष्ट्र के प्लाटून कमांडर भी शामिल रहे।

गणतंत्र दिवस परेड में 22 प्लाटून कमांडर शामिल हुए, इसमें 2 प्लाटून कमांडर की टीम में महिलाएं हैं। परेड में पांच पैरामिलिट्री के प्लाटून कमांडर औ महाराष्ट्र के प्लाटून कमांडर भी शामिल रहे।

इसके साथ राज्य पुलिस के प्लाटून, एनसीसी के कैडेट, अश्वारोही दल, होमगार्ड, बीएसएफ, जिला पुलिस बल, एसटीएफ और बैंड पार्टी भी परेड में शामिल रहा। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम में बस्तर-सरगुजा के विद्यार्थी प्रस्तुति दी।

इन विभागों की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

समारोह में राज्य के विकास पर आधारित 15 विभागों द्वारा झांकियां निकाली गई। इनमें कृषि, जेल, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, समाज कल्याण, नगरीय प्रशासन एवं विकास, ऊर्जा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, वन, जल संसाधन, ग्रामोद्योग, संस्कृति एवं पर्यटन और कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग शामिल है।

See also  नक्सल मोर्चे पर तैनात ASI शहीद, गश्त के दौरान खाई में गिरने से आई थी गंभीर चोट

इन झांकियों के अलावा भारत सरकार के केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों की तीन झांकियां भी प्रदर्शित की गई। गणतंत्र दिवस पर प्रदेश में सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की गई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।