नेशनल डेस्क। देश की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी, स्टार हेल्थ, एक गंभीर साइबर हमले का शिकार हुई है, जिसमें ग्राहकों के संवेदनशील डेटा के लीक होने की धमकी दी गई है। एक हैकर ने कंपनी के प्रबंध निदेशक को ई-मेल के माध्यम से धमकी दी और 68,000 डॉलर (लगभग 57 लाख रुपये) की फिरौती की मांग की। हैकर ने ग्राहकों के टैक्स डिटेल्स और मेडिकल क्लेम पेपर्स जैसी संवेदनशील जानकारियों को लीक करने की धमकी दी है।

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हैकर ने ग्राहकों के संवेदनशील डेटा को लीक करने के लिए टेलीग्राम चैटबॉट्स और एक वेबसाइट का इस्तेमाल किया, जिसमें टैक्स विवरण और मेडिकल क्लेम पेपर शामिल हैं। कंपनी ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है और उसका कहना है कि वह एक लक्षित दुर्भावनापूर्ण साइबर हमले का शिकार है।

कंपनी का बयान

भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों ने इस रिपोर्ट पर स्टार हेल्थ से स्पष्टीकरण मांगा है, खासकर यह जानने के लिए कि क्या कंपनी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी इस डेटा लीक में शामिल थे। कंपनी ने बताया कि उसने हैकर की पहचान करने में मदद के लिए भारतीय साइबर सुरक्षा अधिकारियों से सहायता मांगी है। इस बीच, टेलीग्राम ने हैकर से जुड़े खातों पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया है।

See also  लोकसभा में One Nation One Election Bill पर हुई वोटिंग; पक्ष में पड़े इतने वोट… NDA को मिला टीडीपी का साथ