गुवाहाटी। असम में 4 स्थानों पर 4 विस्फोट हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह धमाके ग्रेनेड से किए गए। सुबह सूचना आई थी कि डिब्रूगढ़ के ग्राहम बाजार में NH 37 के पास एक दुकान में विस्फोट हुआ है।

हालांकि, अब राज्य में कुल चार धमाकों से शासन-प्रशासन अलर्ट है। असम के DGP भास्कर ज्योति महंत ने बताया, ‘डिब्रूगढ़ और दुलियाजान सहित 4 स्थानों पर 4 विस्फोट हुए हैं।

किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। हमें उल्फा पर संदेह है, प्रारंभिक जांच उस ओर इशारा कर रही है। फिलहाल जांच चल रही है।

बता दें कि धमाकों की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। तब DGP महंत ने कहा था, ‘हमें डिब्रूगढ़ में विस्फोट की सूचना मिली थी। जांच शुरू हो गई है, इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इसमें कौन शामिल है।

इधर के असम के सीएम एस सोनोवाल ने विस्फोटों की निंदा करते हुए कहा कि यह कायरता का कार्य है। मैंने पुलिस को निर्देश दिया है कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

See also  GOOGLE पर भरोसा करना पड़ा महंगा, साइबर ठगी की शिकार इस महिला ने गवाएं 2 लाख

असम के शांतिप्रिय लोगों का विशेष धन्यवाद है क्योंकि लोगों की भागीदारी के कारण हम 33 जिलों में गणतंत्र दिवस मनाने में सक्षम रहे। इससे पूर्व छह दिन पहले सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी से पहले चराइदेव जिले में बम धमाका हो चुका था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।