रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई के निवासी और भारत के शीर्ष पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने एशिया पैरा-आर्म रेसलिंग कप में 85+ किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। यह प्रतियोगिता भारत में 19 से 26 अक्टूबर के बीच आयोजित की गई थी।

श्रीमंत झा ने अपनी इस महत्वपूर्ण जीत को भारतीय जवानों को समर्पित करते हुए कहा, “यह मेरे लिए एक विशेष उपलब्धि है और मैं इसे देश के जवानों को समर्पित करता हूँ, जिन्होंने हमारे देश के लिए अतुलनीय योगदान दिया है।” स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद, उन्होंने बुल्गारिया में होने वाली विश्व पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया है।

झा ने इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अच्छी तैयारी की है और अब वह आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित करेंगे। यह मेरे लिए एक विशेष जीत है। अब मैं आगामी टूर्नामेंट निश्चित रूप से भारत को फिर से गौरवान्वित करने की कोशिश करूंगा। बता दें कि श्रीमंत छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं, जो अब तक अब तक 49 पदक जीत चुके हैं।

See also  NIA RAID : भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड को लेकर बस्तर में कई जगहों पर छापे, मोबाइल, लैपटॉप और लाखों की नगदी जब्त

अब तक जीत चुके हैं 49 पदक

झा वर्ल्ड नंबर 3 और एशिया के नंबर 1 पैरा-आर्म रेसलर हैं। दोनों हाथों में चार अंगुलियों के साथ पैदा हुए। गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर आर्म रैसलिंग की अध्यक्ष प्रीति झींज्ञानी, छत्तीसगढ़ आर्म रैसलिंग संघ के अध्यक्ष जी सुरेश बाबे, चेयरमैन बृज मोहन सिंह, सचिव श्रीकांत एवं कोच ऋषभ जैन ने बधाई दी है।