नई दिल्ली। सबरीमाला मंदिर के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिन में जिरह पूरी करने को कहा है। सबरीमाला मामले में 9 जजों की बेंच सुनवाई करेगी।
बता दें कि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से जिरह की समय सीमा तय करने का आग्रह किया था।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने जिरह का समय सीमा तय किया। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच ने साफ कहा था कि वह सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री और उससे जुड़े अन्य मसलों पर पहले सुनवाई करेगा।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका और सीएए की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर बाद में सुनवाई होगी।

चीफ जस्टिस एस.ए. बोबडे की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा था कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री से जुड़ा मसला काफी पुराना और इस पर सुनवाई पहले होगी। सीएए और आर्टिकल 370 पर बाद में सुनवाई की जाएगी।’

See also  अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में लगा है अब तक का सबसे बड़ा सट्टा, जानें क्‍या है रकम की राशि

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।