नई दिल्‍ली। RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने कार्यकाल का आखिरी मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान करते हुए कहा कि रेपो रेट में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी भी रेपो रेट 6.50 फीसदी पर स्थिर है। बता दें कि यह 11वीं बार है जब रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

RBI Repo Rate: बता दें कि रिजर्व बैंक ने आखिरी बार फरवरी 2023 में रेटो रेट बदला था और इसे 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया था। इसके बाद से इसे चेंज नहीं किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि केंद्रीय बैंक ने नीतिगत रेपो दर को 6.5% पर बरकरार रखा है।

RBI Repo Rate: उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक ने 4:2 बहुमत के साथ तटस्थ रुख बनाए रखा है. दास के अनुसार, स्थिर रेपो दर मौजूदा आर्थिक स्थितियों के प्रति सतर्क दृष्टिकोण का संकेत देती है। दास ने अपने के दौरान कहा कि मौद्रिक नीति का व्यापक प्रभाव होता है, मूल्य स्थिरता समाज के हर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण है।

See also  मध्यप्रदेश के 206 विधायकों को खतरा! राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के बाद इस भाजपा विधायक की रिपोर्ट निकली कोरोना पॉजिटिव, MLA की पत्नी भी संक्रमित