रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, जगत प्रकाश नड्डा, 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे साय सरकार के एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जानें जेपी नड्डा का पूरा शेड्यूल
- दोपहर 3 बजे: भाजपा अध्यक्ष विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे।
- दोपहर 3:30 बजे: वे रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में एक आम सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वे साय सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियां और रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे।
- शाम 5 बजे: वे भाजपा मुख्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी की बैठक में भाग लेंगे।
- शाम 6:30 बजे: भाजपा अध्यक्ष स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिवार से मिलेंगे।
- रात 8 बजे: नड्डा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।



