जगदलपुर। भ्रष्टाचार के मामले में CSPDCL अधिकारी को 3 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। मार्च 2010 में बिजली विभाग के एक अधिकारी के ठिकानों पर एसीबी ने दबिश दी थी। अब 15 साल बाद कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में 3 साल की जेल और 10 हजार का जुर्माना लगाया है। जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार के मामले में सीएसपीडीसीएल में EE रहते हुए जगतराज पटेल के खिलाफ ACB ने कार्रवाई की थी। आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी में काफी संपत्ति मिली थी। ACB ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चलान पेश किया था।

आरोपी को 15 साल बाद सजा मिली है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोर्ट ने 3 वर्ष का कारावास और 10 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है। मार्च 2010 में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापा मारा था।अदालत ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का दोषी पाया गया है।

See also  Young Man Seriously Injured After Climbing On Transformer - ट्रांसफार्मर पर चढ़ा और करंट की चपेट में आया, गंभीर घायल