रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के सरकारी कार्यालयों के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त 2025, महाष्टमी पर 30 सितंबर 2025 और दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के दिन 21 अक्टूबर 2025 को स्थानीय अवकाश रहेगा। हालांकि, यह अवकाश बैंक, कोषालय और उप-कोषालय कार्यालयों के लिए लागू नहीं होगा।

See also  हफ्ते में तीन दिन छुट्टी से कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि-जापान में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का सफल प्रयोग