रायपुर। मोबाइल पर आए एक लिंक को टच करते ही एक डॉक्टर के एकाउंट से 6 लाख रूपए से अधिक की रकम विथ ड्रा हो गए। लिंक भेजने वाले ठग ने करीब 30 ओ टी पी भी भेजे थे।

इस मामले में सरस्वती नगर पुलिस थाने में FIR दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक भवानी नगर कोटा निवासी डॉ सतीश राजपूत (38) अग्रसेन हास्पिटल, समता कालोनी रायपुर में सेवारत हैं। बीती 23 फरवरी को उनके मोबाईल पर तीन अलग अलग फोन नंबरों से आये एक लिंक को डॉक्टर सिंह ने टच कर दिया।, 23 और 26 फरवरी को जब वे घर में थे, तब जो लिंक आया था, उसे टच करने से डाउनलोड हो गया। 27 फरवरी को 11.15 बजे जब वे सिटी सेंटर माल में मूवी देख रहे थे, तब इंडसइंड बैंक से ओटीपी आना चालू हुआ और सेविंग एकाउंट और फिक्स डिपाजिट से पैसा कटना चालू हो गया। ओटीपी को डॉक्टर ने शेयर नहीं किया है।

See also  दपूमरे रायपुर रेल मंडल में अल्ट्रावायलेट सेनिटाइजेशन रोबोट से सेनिटाइज होंगे रेलवे कोच

FD की रकम भी निकाल ली गई..!

सेविंग एकाउंट में 192745/-रूपया और दो फिक्स डिपाजिट 200000/- , 180000 और को भी तोड़ कर रकम निकाल लिया गया। सेविंग एकाउंट से 192000/- और फिक्स डिपाजिट से 28700/- कुल 600,700/-रूपए निकल गए। सरस्वती नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से छानबीन शुरू कर दी है।