रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को नए जिला-शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। कमेटी ने 11 जिलों के शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है, जिसके अनुसार बालोद में चंद्रेश हिरवानी, दुर्ग ग्रामीण के रूप में राकेश ठाकुर, नारायणपुर में बिसेल नाग, कोंडागांव में बुधराम नेताम को अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसी तरह कोरबा शहर से नाथूलाल यादव, कोरबा ग्रामीण से मनोज चौहान, बलौदाबाजार से सुमित्रा घृतलहरे, सारंगढ़-बिलईगढ़ से ताराचंद देवांगन, सरगुजा से बालकृष्ण पाठक, बलरामपुर से कृष्णा प्रताप सिंह और बेलतरा से आशीष छाबरा को अध्यक्ष बनाया गया है।

See also  CG News : अब तक 67 लाख 92 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन