राजनांदगांव। CG Crime: डोंगरगढ़ के ग्राम करवारी स्थित फार्म हाउस में मध्यप्रदेश से लाई गई शराब को छत्तीसगढ़ ब्रांड के नकली होलोग्राम, लेबल और सील लगाकर बाजार में बेचने वाले 3 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बता दें कि एक हफ्ते पहले डोंगरगढ़ पुलिस ने 432 पेटियों में भरकर रखी गई मध्यप्रदेश की शराब जब्त किया गया था, जिसके बाद अब फार्म हाउस में नकली शराब बनाने के बड़े अड्डे का भंडाफोड़ हुआ था।

गिरफ्तार आरोपियों में पूछताछ में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन ‘सोनू उर्फ रोहित नेताम’ कर रहा था, जो फार्म हाउस का मालिक भी है। उसने अधिक मुनाफा कमाने के लिए यह गिरोह तैयार किया था। फिलहाल आरोपियों के पास छत्तीसगढ़ ब्रांड के नकली होलोग्राम, लेबल और सील कहां से आए और इस रैकेट में कौन कौन शामिल है इसकी जांच की जा रही है।

See also  अब महासमुंद जिले में शॉर्टेज हुआ 5.71 करोड़ रुपए का धान..! जिम्मेदार बता रहे हैं चूहे, चिड़िया और दीमक खा गए धान, सूखत का भी असर...

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।