CG liquor scam: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी शराब सप्लायर अशोक अग्रवाल के रामनिवास कॉलोनी स्थित निवास पर छापा मारा है।

CG liquor scam: एसीबी टीम सरगुजा संभाग ACB के DSP प्रमोद खेस के नेतृत्व में शराब सप्लायर अशोक अग्रवाल के घर की तलाशी ले रही है। शराब घोटाले से जुड़े दस्तावेज की छानबीन कर रही है। एसीबी की टीम अशोक अग्रवाल के निवास पर लगभग 8 घंटों तक मौजूद रही।

CG liquor scam: जानकारी के अनुसार ACB ने कारोबारी के निवास से 14 करोड़ रुपयों के जमीन के कागजात बरामद किए। ये जमीन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान अशोक अग्रवाल ने अंबिकापुर, बलरामपुर और सूरजपुर में खरीदी थी। उसपर शराब घोटाले के पैसों से जमीन खरीदने का आरोप है।

See also  छत्तीसगढ़ में ठंड की वापसी, घने कोहरे और शीतलहर से जूझ रहा सरगुजा संभाग, कई जिलों में पारा 3 से 4 डिग्री लुढ़का